WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागाँव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत दर्जनभर से अधिक पत्रकारों को विधायक अंबा प्रसाद ने अपने हाथों से ऑक्सीमीटर का वितरण किया और कहा कि ऑक्सीमीटर पत्रकारों के साथ साथ प्रबुद्ध लोगों आदि का भी वितरण कर रही हूं जल्द ही बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बन रहे कोविड सेंटर का उद्घाटन करूंगी ताकि क्षेत्र की जनता को अब बाहर दूसरे शहर जाना नहीं पड़े। अपने प्रखंड में ही पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने लोगों से अपील की और कहीं की आप सभी वैक्सीन अवश्य लें यह बहुत जरूरी है। 2 गज की दूरी बनाएं, और मास्क का उपयोग निरंतर करें।

