Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 09:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्ताव को मिली मंजूरी, थोक शराब व्यवसाय फिर से निजी हाथों में
झारखंड

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्ताव को मिली मंजूरी, थोक शराब व्यवसाय फिर से निजी हाथों में

June 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में आज शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 33 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

बैठक में सरकार ने झारखंड में शराब के थोक व्यवसाय को एक बार फिर से निजी हाथों को सौंपने का निर्णय लिया है।

राज्य में अब तक शराब का थोक कारोबार बेवरेज कॉरपोरेशन के हाथ में था। इसका गठन 2010 में किया गया था। अब एक बार फिर शराब के थोक ठेके प्राइवेट पार्टीज को दिये जायेंगे।

बैठक में आंगनबाड़ी रसोईया और सहायिकाओं के मानदेय में सरकार ने 500 रुपए की वृद्धि की है। अब इन्हें 1500 के बदले 2000 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। -सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 31 मई 2021 तक की तिथि तक बिल में लगने वाले अधिभार को माफ कर दिया है। बिजली बकाएदार तीन किस्त में जमा कर सकते हैं।

बकाया ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत दी गयी है कि वे बकाया बिजली बिल का भुगतान तीन किस्तों में कर सकें।

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सरकार ने 100 करोड़ का अनुदान स्वीकृत किया है। ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष प्रमंडल में पदस्थापित असिस्टेंट इंजीनियर अरुण कुमार को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • रिम्स में सिटी स्कैन मशीन की खरीदारी सिमेंस हेल्थकेयर से करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।
  • राज्य में अवस्थित जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर संयंत्र के अधिष्ठापन के लिए प्रथम पेज के अंतर्गत गेतलसूद जलाशय (रांची) में 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर संयंत्र प्लांट के अधिष्ठापन करने की स्वीकृति दी गई।
  • राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची के चिकित्सकों (शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक) के 7वें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई।
  • झारखंड इकोनामिक सर्वे 2020-21 को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करने के संबंध में स्वीकृति दी गई।
  • शरद कुमार त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गढ़वा का त्यागपत्र स्वीकार करने की स्वीकृति दी गई।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2 रुपए का ये भारतीय सिक्का रातोंरात बना सकता है करोड़पति, जानिए अंदर की बात
Next Article यामी गौतम ने चोरी चुपके रचाई शादी, जानिए कौन है उनका हमसफ़र

Related Posts

Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.