WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
केन्या। आपने ये तो सुना होगा की शेर के आते ही सारे जानवर शेर से डर कर भाग जाते है।
हो भी क्यों ना? शेर को जंगल का राजा जो कहा जाता है।
लेकिन आपने कभी ऐसा देखा या सुना है कि शेर किसी जानवर से डर कर भाग गया हो। आप बोलेंगे ये मुमकिन नहीं।

लेकिन हम आपको बता दे कि ऐसी एक घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी।
दरअसल, डेली मेल के रिपोर्ट के मुताबिक केन्या के एक जंगल में शेर ने भैंसों के झुंड को देखते ही डर के कारण पेड़ पर छलांग लगा दी और ऊपर खिसकता गया।
जब तक भैंसों का झुंड वहाँ से गया नहीं तब तक शेर उसी पेड़ पर चढ़ा रहा।

इस घटना की तस्वीरें नॉर्वे के एक फोटोग्राफर ने खींची है।
उन्होंने बताया कि शेर तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा उस पेड़ पर ही था।

