WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू-कश्मीर। जम्मू- कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका पर आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है।
इस आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई।
जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।
इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
कहा जा रहा है कि आतंकियो का बचना नामुमकिन है।
सिक्योरिटी फोर्सेज़ की तलाशी मुहिम जारी है। आसपास के सभी नाके सील कर दिए गए हैं।

