Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 12:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम
Headlines

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची से सटे तमाड़ थाना इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही मुंहबोले चाचा ने दरिंदगी की। इल्जाम है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया और वहां इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को घर छोड़कर भाग निकला। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

चावल पहुंचाने के बहाने मांगी स्कूटी और बच्ची को साथ ले गया

परिजनों के अनुसार, आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित है और उसका अक्सर घर पर आना-जाना लगा रहता था। परिवार के लोग उस पर पूरा भरोसा करते थे और इसी वजह से बच्ची भी उसे चाचा मानती थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी अचानक उनके घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता से कहा कि उसे कहीं चावल पहुंचाने जाना है, इसलिए अपनी स्कूटी दे दीजिए। पिता ने बिना किसी शक के उसे गाड़ी की चाबी थमा दी। इसके बाद आरोपी बातों में उलझाकर नौ साल की बच्ची को भी स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को किसी काम की जगह सीधे सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

घर लौटने पर गंदे कपड़े देख पिता ने टोका, तो रो पड़ी मासूम

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को स्कूटी पर बैठाया और वापस उसके घर के पास छोड़ दिया। बच्ची जब घर के अंदर पहुंची, तो उसके कपड़े पूरी तरह गंदे और अस्त-व्यस्त थे। यह देखकर पिता को लगा कि शायद रास्ते में स्कूटी फिसल गई होगी और बच्ची गिर पड़ी होगी। पिता ने जब प्यार से पूछा कि क्या वह गाड़ी से गिर गई थी, तो मासूम सहम गई और फूट-फूटकर रोने लगी। रोते हुए उसने पिता को आपबीती सुनाई कि किस तरह उसके मुंहबोले चाचा ने जंगल में उसके साथ हैवानियत की है।

आरोपी स्कूटी छोड़कर फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

मासूम की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता तुरंत बाहर दौड़े और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। पिता को अपनी ओर गुस्से में आते देख आरोपी समझ गया कि उसकी करतूत सामने आ चुकी है। वह आनन-फानन में स्कूटी वहीं सड़क किनारे खड़ी कर पैदल ही गलियों में भाग निकला। पिता ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद परिजन सीधे तमाड़ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दी।

तमाड़ थानदार दुलाल कुमार महतो ने मीडिया को बताया कि सोमवार को परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम तुरंत गठित कर दी गई है। आरोपी के छिपने के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पूरे मामले की जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

Related Posts

Headlines

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
राशिफल

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026
Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.