WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। हजारीबाग रोड स्थित बरवाडीह एनटीपीसी बिजली सब स्टेशन के पास सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क के बीचो बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
कर्णपुरा विस्थापित प्रभावित हाईवा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह एवं सचिव बरकतुल्लाह ने कहा है कि जर्जर रोड हो जाने के कारण हाईवा मालिकों को भारी नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है।
त्रिवेणी सैनिक को इस ओर विशेष ध्यान देते हुए मरम्मत कराने की आवश्यकता है। आगे पप्पू सिंह ने बताया कि रोड एक्सीडेंटल एवं मेंटेनेंस को लेकर हम लोग प्रतिमाह 500 रुपये प्रति वाहन भुगतान करते हैं कूल 500000लाख रूपये जमा होता है। रोजाना लगभग 1000 हाईवा का परिचालन होता है। कंपनी को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

