Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमन्त सोरेन 
झारखंड

मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान : हेमन्त सोरेन 

June 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। आज कुछ जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया है। सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो। इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने। मुख्यमंत्री झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सभी के सहयोग से खून की कमी दूर करेंगे

Advertisement Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्तदान हेतु कैलेंडर जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोग सुरक्षित रक्तदान कर सकेंगे। सरकार ऐसी व्यवस्था करने में जुटी है, जिससे ऑनलाइन जरूरतमंदों को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके और उनके परिजन इसके लिए परेशान ना हो। यह तभी संभव है। जब हम मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए रक्तदान करेंगे जो उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा और अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे। राज्य की महिलाओं और युवतियों में खून की कमी पाई जाती है। सरकार इस कमी को दूर करने के प्रयास में सरकार जुटी है ताकि आने वाली पीढ़ी को सुदृढ़ बनाया जा सके।

शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है रक्तदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दानों से बड़ा रक्तदान है। मानव शरीर के कई हिस्से मशीन के बन चुके हैं। लेकिन रक्त का विकल्प अब तक नहीं मिला है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है शरीर में रक्त का बनना अनवरत प्रक्रिया है। समय-समय पर अगर हम रक्तदान करते हैं तो रक्तदाता स्वस्थ रह सकता है।

रक्तदान करना चाहिए

मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। इंसान ही इंसान को खून उपलब्ध कराता है, अभी तक इसका अन्य विकल्प नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास मिल का पत्थर साबित होगा। शरीर के लिये रक्तदान अनिवार्य है। इससे शरीर में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हम सब को रक्तदान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऑड्रे हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर पहुँच कर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र सौंपा। मंत्री बन्ना गुप्ता ने रक्तदान  कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किया।

मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्या कुमार, अपर  मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखण्ड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। वहीं ऑनलाइन रांची विधायक, बहरागोड़ा विधायक, जुगसलाई विधायक व विभिन्न जिलों में स्थित ब्लड बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहले की माता, पिता व छोटे भाई की हत्या, फिर सनकी बेटे ने खुद का काट लिया गला
Next Article अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 3 सत्रों में हुई सम्पन्न

Related Posts

Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.