Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 09:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान- अब ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनेंगे बिहार के कृषि छात्र
बिहार

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान- अब ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनेंगे बिहार के कृषि छात्र

October 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला यानी ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि दूसरों को काम देने वाला ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनाएगी। कृषि विभाग ने इसके लिए एक खास योजना तैयार की है, जिसके तहत बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के सभी नौ कॉलेजों में ASSIST मॉडल लागू किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने 4.80 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दी है। यह राशि अगले चार सालों (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30) में खर्च की जाएगी। पहले साल के काम के लिए सरकार ने 90 लाख रुपए जारी भी कर दिए हैं।

किताबी ज्ञान के साथ मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जोर देकर कहा कि कृषि क्षेत्र में काम और कमाई की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत इस बात की है कि छात्रों को क्लासरूम की पढ़ाई के साथ-साथ फील्ड का तजुर्बा भी मिले। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की सिफारिशों के तहत तैयार इस मॉडल का मकसद छात्रों को सीधे एग्री-बिजनेस, सफल स्टार्टअप और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। जब छात्र जमीनी स्तर पर काम देखेंगे और समझेंगे, तभी वे खुद का काम शुरू करने का हौसला जुटा पाएंगे।

हर सेमेस्टर में मनेगा ‘असिस्ट वीक‘

इस पूरी योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए एक खास कैलेंडर बनाया गया है। स्नातक की पढ़ाई के दौरान पहले से लेकर चौथे सेमेस्टर तक, मिड-टर्म परीक्षा खत्म होते ही उसके अगले हफ्ते को ‘असिस्ट वीक’ के रूप में मनाया जाएगा। इस हफ्ते में छात्रों को उद्योगों का दौरा कराया जाएगा, सफल स्टार्टअप संचालकों से उनकी सीधी बातचीत कराई जाएगी और गांवों में जाकर खेती से जुड़ी गतिविधियों को नजदीक से समझने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों को समझ आएगा कि बाजार में किस उत्पाद की मांग है और उसका कारोबार कैसे खड़ा किया जाता है।

इन क्षेत्रों में तैयार होंगे नए उद्यमी

प्रशिक्षण के दौरान उन आधुनिक क्षेत्रों पर खास जोर रहेगा, जहां कम लागत में बड़ा व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। छात्रों को बायोफर्टिलाइजर, बायोपेस्टीसाइड, टिशू कल्चर, वर्मीकम्पोस्ट, मशरूम उत्पादन, सजावटी मछली पालन, शहद उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में हुनर हासिल करने के बाद युवा अपनी कंपनी या यूनिट शुरू करेंगे और राज्य के अन्य बेरोजगार युवाओं को भी काम देकर सही मायने में ‘जॉब प्रोवाइडर’ की भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : बिहार के 8 हजार पंचायतों के स्कूल और अस्पताल होंगे चकाचक, विकास आयुक्त ने दिये तेजी के निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआरा की बहू अमरीन की दिल्ली में हुंकार- ‘मेड इन इंडिया’ के जगह गर्व से लिखें ‘मेड इन भारत’
Next Article गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

Related Posts

बिहार

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
Headlines

आरा की बहू अमरीन की दिल्ली में हुंकार- ‘मेड इन इंडिया’ के जगह गर्व से लिखें ‘मेड इन भारत’

October 29, 2026
बिहार

बिहार के 8 हजार पंचायतों के स्कूल और अस्पताल होंगे चकाचक, विकास आयुक्त ने दिये तेजी के निर्देश

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का ऐलान- अब ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनेंगे बिहार के कृषि छात्र

October 29, 2026

आरा की बहू अमरीन की दिल्ली में हुंकार- ‘मेड इन इंडिया’ के जगह गर्व से लिखें ‘मेड इन भारत’

October 29, 2026

बिहार के 8 हजार पंचायतों के स्कूल और अस्पताल होंगे चकाचक, विकास आयुक्त ने दिये तेजी के निर्देश

October 29, 2026

बिहार में ट्रैफिक नियमों पर अब जीरो टॉलरेंस, 15 हजार से ज्यादा DL रद्द

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.