WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एण्ड एजुकेशन, तुपुदाना (रांची) द्वारा विश्व रक्तदान दिवस का आयोजन ऑनलाइन किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रक्तदान करने के लिए प्रेरणादायी स्लोगन तैयार किए। वो इस प्रकार हैं-
- स्वेच्छा से करो रक्तदान
- जीवन में पाओ महान स्थान
- रक्तदान ही, जीवनदान है
- रक्तदान, मानव कल्याण
- रक्तदान अपनाएंगे, खुद की पहचान बनायेंगे
इसमें संजीव सिंह, नम्रता कुमारी, एभा पूनम, पूर्णिमा कुमारी, अंशु सोरेंगा, हनी कुमारी, सुप्रिया नायक, शिवांगी, अलमा, रॉबिंसन, प्रीति आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभागिता की।
संस्थान के निदेशिका डॉ रश्मि ने मानव सेवा एवं परोपकार को वास्तविक शिक्षा का आधार बताया एवं रक्तदान करने की सलाह दी।
ये रहे बच्चों के बनाए पोस्टर्स





