WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पुणे। गुरुवार शाम एक पुराने आवासीय ढांचे की दीवार और स्लैब गिरने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुणे नगर निकाय के दमकल अधिकारी प्रमोद सोनवणे ने बताया कि घटना खडकमल अली इलाके में शाम करीब छह बजे उस समय हुई जब पुराने ‘वाड़ा’ (घरों का एक समूह) का स्लैब और दीवार ढह गई।
सोनवणे ने कहा, “जैसे ही हमें फोन आया, दमकल अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना में घर के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।” उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों मलबे से बाहर निकलने में सफल रहे।

