WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सेनेटाईजेशन अभियान का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सेनीटाइज करने वाले ट्रस्ट के 11 रथ को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है।
ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि 11 सेनेटाईजेशन रथ दिन रात पूरे लखनऊ शहर को सेनेटाइज करेगी।
शुभारम्भ के इस अवसर पर ममता टीम ने कोरोना मुक्त शहर केलिय मानव श्रंखला का निर्माण किया जो राजभवन गेट संख्या 2 से विधानसभा तक लम्बी श्रंखला रही।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने किया।

