WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग लड़का घायल हो गया।
अनंतनाग के अरवानी इलाके के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने पेशे से ठेकेदार बिलाल अहमद की कार पर गोली मार दी।
घटना में ठेकेदार के बेटे मरूफ अहमद को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसे इलाज के लिए बिजबेहरा उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी की घटना की सत्यता की जांच कर रहे हैं।

