WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक मादक पदार्थ तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से करोड़ों रुपये मूल्य की 27 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना हीरानगर सेक्टर के सीमा चौकी (बीओपी) पंसार इलाके में हुई।
बीएसएफ के जवानों ने तस्कर को सीमा के दूसरी ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते देखा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया और भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे गोली मार दी।

