Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 03:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अधिक बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, इस राज्य के मंत्री ने की घोषणा
देश

अधिक बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, इस राज्य के मंत्री ने की घोषणा

June 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

आइजोल। देश में जारी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के बीच मिजोरम के एक मंत्री ने अधिक बच्चे पैदा करने वालों को1 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। मिजोरम के खेल, युवा मामले और पर्यटन मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने जनसांख्यिकीय रूप से छोटे मिजो समुदायों के बीच जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बच्चे वाले माता-पिता को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

54 वर्षीय रॉयटे तीन बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। उन्होंने फादर्स डे (रविवार) पर इस बात का ऐलान किया। हालांकि, मंत्री ने यह नहीं बताया कि पुरस्कार पाने के लिए माता-पिता के लिए न्यूनतम या अधिकतम बच्चों की संख्या क्या है। यह पुरस्कार राशि एनईसीएस (नॉर्थ ईस्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज) द्वारा प्रायोजित की जाएगी।

रॉयटे के निरंतर प्रयासें के कारण ही पिछले साल मिजोरम में खेल को उद्योग का दर्जा दिया गया था, जिसका उद्देश्य निवेश को आकर्षित करके खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाना था। मिजोरम भारत का पहला राज्य है जिसने राज्य में रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से खेलों को एक उद्योग घोषित किया है।

बांझपन दर और मिजो आबादी की घटती वृद्धि दर कई वर्षों से एक गंभीर चिंता का विषय रही है। 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट में शामिल हुए रॉयटे ने कहा, ‘कम आबादी एक बहुत ही गंभीर मामला है और छोटे समुदायों या जनजातियों के जीवित रहने और प्रगति के लिए एक बड़ी बाधा है।’

बता दें कि मंत्री की घोषणा जियोना चाना की मृत्यु के एक सप्ताह बाद हुई, जिसकी 38 पत्नियां, 89 बच्चे और 33 पोते-पोतियां हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े परिवारों में से एक माना जाता था। 76 वर्ष के चाना 1,000 से अधिक सदस्यों वाले परिवार के मुखिया थे। 13 जून को आइजोल में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा नेता ने पिछड़ों की उपेक्षा का लगाया आरोप, कहा, “बिना पैसे के नहीं होते योगी सरकार में काम” 
Next Article ब्रेकिंग: झारखंड में एक बार फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम हेमंत ने दी ये चेतावनी

Related Posts

Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
Headlines

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
Headlines

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.