WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू कश्मीर। दक्षिणी कश्मीर स्थित शोपियां जिले के कनीपोरा इलाके में पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर मंगलवार को कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे. तभी कुछ आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया. परवेज अहमद पर तीन गोली चलाई गई. घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते हुए परवेज अहमद की मौत हो गई. परवेज अहमद, परीमपोरा थाने में सीआईडी के साथ काम कर रहे थे.

