Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अद्भुत: मरने के 20 मिनट बाद दोबारा जिंदा हुआ शख्स, बताई कैसी है ऊपर की दुनिया
Headlines

अद्भुत: मरने के 20 मिनट बाद दोबारा जिंदा हुआ शख्स, बताई कैसी है ऊपर की दुनिया

June 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मौत के बाद आखिर होता क्या है? इन सवालों का जवाब वही दे सकता है जो मौत के बाद जिंदा होकर हमारे बीच आ जाए, तो क्या ऐसा संभव है? सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन एक शख्स ने ऐसा ही हैरान करने वाला दावा किया है.
60 वर्षीय स्कॉट ड्रूमंड नाम के शख्स ने दावा किया है कि जब वो 28 साल के थे तब उनकी मौत हुई थी वो भी महज 20 मिनट के लिए यानी कि 20 मिनट बाद ही स्कॉट दोबारा से जिंदा हो गए. स्कॉट ड्रूमंड का दावा है कि मौत के 20 मिनट बाद ही उनकी आत्मा दोबारा शरीर में वापस आ गई.
स्कॉट ड्रूमंड का कहना है कि जब उनकी उम्र 28 साल की थी तब स्कीइंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था. ऑपरेशन के दौरान उनकी जान चली गई थी.
अब बूढ़े हो चुके स्कॉट बताते हैं कि उन्होंने नर्स को डरकर भागते देखा और डॉक्टर्स को बुलाते हुए सुना. घटना के 20 मिनट बाद उन्होंने खुद को जिंदा पाया.
स्कॉट का दावा है कि जब वे दोबारा जीवित हुए तब तक वे दूसरी दुनिया की सैर कर चुके थे. भगवान ने उन्हें यह कहते हुए वापस भेज दिया कि अभी तुम्हारा वक्त नहीं आया है.
स्कॉट ने कहा, ‘उन्होंने जब नर्स को अपने मरने के बारे में चिल्लाते हुए सुना, उसके बाद ही उन्हें महसूस हुआ कि उनके बगल में कोई अदृश्य शक्ति थी. उस शक्ति ने उन्हें पलक झपकते ही एक बेहद खूबसूरत मैदान में खड़ा कर दिया. वे उस अदृश्य शक्ति के पीछे-पीछे चल दिए. इस खूबसूरत मैदान में सुंदर और रंग-बिरंगे फूल थे, कमर तक आने वाली मखमली घास थी. सफेद बादल उन्हें छू रहे थे. शक्ति ने उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखने के लिए कहा था. बाईं तरफ काफी लंबे और खूबसूरत पेड़ थे. ऐसे पेड़ उन्होंने पहले कभी नहीं देखे. दूसरी तरफ खूबसूरत फूल थे. वे कहते हैं अब भी उन्हें वो सुंदर फूल याद हैं. स्कॉट का कहना है कि दूसरी दुनिया में बेहद शांति थी.
स्कॉट ने कहा, वे अदृश्य शक्ति के कहने पर बादलों की ओर जा रहे थे, इसी बीच किसी ने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा – अभी तुम्हारा समय नहीं है, तुम्हें और भी बहुत कुछ करना है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुरक्षा बलों और पीएलएफआइ उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
Next Article राशिफल: इन राशियों को आज मिलेगा बड़ा लाभ, जानें अपनी राशि का हाल

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.