WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि मंगलवार को सेवा विमान से रांची पहुचे। हवाई अड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित महानगर के कार्यकर्ताओं ने श्री रवि का स्वागत किया।
इस बाबत प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि सीटी रवि पार्टी के ज़िला इकाई द्वारा आयोजित बैठकों में भाग लेने के लिये हजारीबाग रवाना हो गए।
श्री साहू ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश के प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया एवम सह प्रभारी एवम सांसद सुभाष सरकार 30 जून को रांची आएंगे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

