Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 04:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड सरकार का सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा : एनपीएस  के तहत सरकारी अंशदान की राशि बढ़ा कर 14% किया गया
झारखंड

झारखंड सरकार का सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा : एनपीएस  के तहत सरकारी अंशदान की राशि बढ़ा कर 14% किया गया

June 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। झारखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मियों के नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)  के तहत सरकारी अंशदान की राशि दस प्रतिशत से बढ़ा कर 14 प्रतिशत करने का फैसला किया है। यह फैसला एक जुलाई 2021 की तिथि से प्रभावी होगा और इस पर राज्य के खजाने पर लगभग 342 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य भर में जनजातीय समुदाय के धार्मिक व पवित्र स्थलों सरना-मसना-हड़गड़ी स्थलों के सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी दी गई है।

25 लाख तक का कम समितियां करेंगी

इसके तहत अधिकतम पांच करोड़ तक की योजना ली जा सकेगी। 25 लाख तक की ऐसी योजनाओं का काम लाभुक समितियों के जरिए कराया जायेगा। अगर किसी योजना की लागत 25 लाख से ज्यादा होगी, तो इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जायेगा।

फसल राहत के लिए 25 करोड़ का बनेगा कार्पस फंड

झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत 25 करोड़ के कार्पस फंड के गठन को मंजूरी दी गयी है। किसानों की फसल का नुकसान होने पर इस फंड से आनेवाले ब्याज से मदद पहुंचाई जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 85. 70 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गयी है।

कैबिनेट बैठक की अन्य निर्णय-

-सेवाकाल में मृत सरकारी सेवक के आश्रित की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित नीति में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

-वाणिज्य-कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से संबंधित निर्गत अधिसूचना संख्या-1078  11 मई 2021 पर घट्नोत्तर स्वीकृति दी गई।

– पाकुड़ प्रक्षेत्र, पाकुड़ वन प्रमंडल के वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा सरकारी सेवा में रहते हुए सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों, नीतियों के विरुद्ध वाद दायर करने तथा विभागीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गई अनुशासनहीनता के आलोक में झारखंड सेवा संहिता के नियम-74 (ख) ( iii ) अंतर्गत अनिवार्य सेवा निवृत्ति देने की स्वीकृति दी गई।

-झारखंड राज्य अंतर्गत न्यायालयों/न्यायाधिकरणों के लिए ऑन लाइन इलेक्ट्रॉनिक फिलिंग (इ-फिलिंग) रूलस के गठन को लेकर राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।

-झारखंड राज्य के जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के क्रम में जनजातीय समुदाय के पवित्र स्थल यथा सरना,जाहेरस्थान,हड़गड़ी,मसना के लिए सरना,जाहेरस्थान, हड़गड़ी एवं मसना की घेराबंदी योजना का नाम परिवर्तित कर “सरना,जाहेरस्थान, हड़गड़ी एवं मसना का संरक्षण एवं विकास” करने, प्रस्तावित योजना की रूप-रेखा एवं कार्यान्वयन की प्रक्रिया में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि रांची पहुँचे, 30 को आएंगे दिलीप सैकिया व सुभाष सरकार
Next Article रेलवे ठेकेदार की हत्या करने पहुंचे शूटर, खुद ही अस्पताल में हुए भर्ती

Related Posts

Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
झारखंड

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026
Headlines

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.