WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संस्था वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सामाजिक कार्यों में सहयोग और कोरोना काल में जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ सेवा में योगदान के लिए ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के सचिव डॉ मनीष रंजन को सम्मानित किया। बता दें कि रांची स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सचिव अखौरी ब्रजेश सहाय और कोषाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने सामूहिक रूप से उन्हें मोमेंटो और मानपत्र सम्मान स्वरूप भेंट किया। साथ ही भविष्य में भी उनसे ऐसे ही पुनीत सहयोग की अपेक्षा की। वहीं डॉ मनीष रंजन ने भी संस्था के सामाजिक क्रियाकलापों की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि संस्था की ओर से कोरोना काल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने से लेकर नि:शुल्क मास्क वितरण, जरूरतमंदों तक राशन सामग्री बांटी गई।

