WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पारादीप (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद कथित तौर पर खुद को फांसी लगा ली।
प्रभारी निरीक्षक प्रवत कुमार साहू ने बताया कि घटना जगतसिंहपुर सदर थाना क्षेत्र के जोटा चांदपटना गांव में शुक्रवार रात हुई.
स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की पत्नी और बेटी को बचाया और गंभीर हालत में उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
घटना को पारिवारिक विवाद का नतीजा माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

