Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 05:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया : हेमंत सोरेन
रांची

झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया : हेमंत सोरेन

July 3, 2021No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची । राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड प्रदेश के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। राज्य के होनहार खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित राशि देने का प्रावधान किया गया है। राज्य के खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो इस निमित्त सरकार पैनी नजर रख रही है। यहां के खिलाड़ियों की रफ्तार को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी एवं अंकिता भगत, कोच पूर्णिमा महतो तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ तथा ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए इनाम राशि दिए जाने की घोषणा की।

तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी को 50 लाख, कोमालिका बारी तथा अंकिता भगत को 20-20 लाख रुपए ईनाम राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप में देश के लिए मान बढ़ाने वाली तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी को गोल्ड मेडल जीतने तथा टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने हेतु ईनाम राशि 50 लाख रुपए तथा विश्व कप तीरंदाजी में रिकर्व टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के उपलक्ष्य में अंकिता भगत तथा कोमोलिका बारी को 20-20 लाख रुपए ईनाम राशि दिए जाने की घोषणा की।

प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक प्रतिभागी बनने पर ही पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। आगामी 23 जुलाई 2021 से टोक्यो में प्रारंभ हो रहे ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए झारखंड से चुनी गईं हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को भी 5-5 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से बाहर खेलने वाले सभी खिलाड़ियों एवं कोच का 15 लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा, जिसका प्रीमियम सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने दीपिका कुमारी तथा उनके पति अतनु दास को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीरंदाजी विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतना देश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपिका कुमारी, अंकिता भगत तथा कोमोलिका बारी ने झारखंड के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी को संबोधित करते हुए कहा कि आपको मैं दोहरी शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरंदाजी विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतना झारखंड के लिए सुखद पल हैं। झारखण्ड की बेटियों ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है।

नई खेल नीति खिलाड़ियों को और आगे ले जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार नई खेल नीति राज्य के खिलाड़ियों को और आगे ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के खिलाड़ी अन्य विकसित देशों के अनुरूप अपनी तैयारी कर सके इस निमित्त इन्हें आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों को कैसे प्रमोट किया जाए इसके लिए मैं हमेशा चिंतित रहता था। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि अब राज्य का प्रधान सेवक बनने का मुझे मौका मिला है तो निश्चित रूप से मैं आपके प्रतिभा को विश्व स्तर पर ले जाने का काम करूंगा। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राज्य सरकार का वादा है कि आप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल कभी नही टूटने दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको देश के बाहर खेलने में कोई समस्या अथवा दिक्कत हो तो आप बेझिझक खेल सचिव के साथ समन्वय स्थापित करें।

सीमित संसाधनों के बीच आपने मुकाम हासिल किया

मुख्यमंत्री ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी, हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने सीमित संसाधनों के बीच कड़ा प्रैक्टिस, दृढ़आत्मविश्वास, सच्ची लगन और मेहनत के बल पर स्वयं को इस मुकाम तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोरोना

वैश्विक महामारी में भी झारखंड के कदम अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। आप खिलाड़ियों के द्वारा मेडल जीतकर लाना इसका एक बेहतर उदाहरण है। आने वाले समय में आप सभी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी राज्य और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो की प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करने में कोच की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहती है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ओरमांझी से कुश्ती के क्षेत्र में उभरती हुई खिलाड़ी चंचला का भी जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव चंचला को मदद करेगी। चंचला कुश्ती के क्षेत्र में मेडल जीतकर लाए इस निमित्त किसी भी तरह से उन्हें संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बने इस दिशा में हो रहा है कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सभी जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाए जाएं इस दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। हॉकी खेलने वाले क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों के बाद पहली बार राज्य में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सरकार पूरा सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री के समक्ष गोल्ड मेडल विजेताओं एवं हॉकी खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए

मुख्यमंत्री के समक्ष तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी तथा कोच पूर्णिमा महतो ने पेरिस में हुए तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी सहित गोल्ड मेडल जीतने तक के अनुभव को साझा किए। मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलीमा टेटे से टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई किया। मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक के लिए तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी एवं हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलीमा टेटे को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदवाओं में 50% की एकबरगी वृद्धि आम जनों के लिए जानलेवा होगा: डॉ आरसी मेहता
Next Article एक ही रात हाईवा का टायर व मोटरसाइकिल की चोरी 

Related Posts

Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
झारखंड

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026
Headlines

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026

रांची में 9 साल की मासूम से दरिंदगी, मुंहबोले चाचा पर इल्जाम

November 10, 2026

चार बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, रील वायरल होते ही पहली पत्नी की संदिग्ध मौत

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.