WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली: कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कमलनाथ को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
कमलनाथ गुरुवार सुबह दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

