Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी और हसीना की वार्ता के बाद तीन परियोजनाएं शुरू, हुए सात करार
दुनिया

मोदी और हसीना की वार्ता के बाद तीन परियोजनाएं शुरू, हुए सात करार

October 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को दोनों देशों के बीच रसोई गैस पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इससे बांग्लादेश से भारत को स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति संभव होगी। दोनों प्रधानमंत्रियों ने कौशल विकास संस्थान और ढाका के रामकृष्ण मिशन में एक छात्रावास का उद्घाटन भी किया।

मोदी और शेख हसीना की वार्ता के बाद दोनों देशों ने सात समझौतों और करारों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें बांग्लादेश के चटगांव और मोंगरा बंदरगाहों के उपयोग संबंधी करार शामिल हैं। अन्य करारों में भारत द्वारा अंतरदेशीय फैणी नदी में 1.82 क्युसेक पानी का उपयोग करने का करार शामिल है, जिसके जरिए भारत के त्रिपुरा राज्य में सबरूम नगर को पेयजल आपूर्ति होगी। एक करार के जरिए दोनों देशों ने समुद्र तटीय क्षेत्र की निगरानी प्रणाली कायम करने का भी निश्चय किया।

मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बांग्लादेश से रसोई गैस आपूर्ति का लाभ दोनों देशों को मिलेगा। इससे पड़ोसी देश में निर्यात, आमदनी और रोजगार बढ़ेगा। रसोई गैस की आपूर्ति की दूरी 1500 किमी कम होगी, जिससे आर्थिक बचत होगी और पर्यावरण को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पेशेवर कौशल विकास संस्थान की स्थापना से बांग्लादेश के उद्योगिक विकास के लिए जरूरी प्रशिक्षित मानवसंसाधन तैयार हो सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवनिर्मित विवेकानंद छात्रावास में विश्वविद्यालय के 100 छात्र और शोधकर्ता रहने की व्यवस्था है। मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ अपनी साझेदारी को बहुत प्राथमिकता देता है। दोनों देशों की मैत्री और सहयोग पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरक्षा मंत्री ने बैटल कैजुअल्टी के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता में चार गुना वृद्धि को दी मंजूरी
Next Article सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है नीना गुप्ता की प्रोस्थेटिक सेशन की फोटो

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

बैरक में फंदे से लटकी मिली SI की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, 8 रोज पहले मिला था प्रमोशन

October 24, 2026

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.