Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 01:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कमलेश तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिला
देश

कमलेश तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिला

October 20, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– मामले की जांच के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी ओपी सिंह को तलब किया
– हत्याकांड की जांच एनआईए से कराने, बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग
– परिजनों ने सुरक्षा मुहैया कराने समेत 11 मांगें सीएम के सामने रखीं

लखनऊ। राजधानी में क़त्ल किये गए हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी का परिवार रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। परिजनों ने हत्याकांड की जांच एनआईए से कराने, बेटे को सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने समेत 11 मांगें सीएम के सामने रखीं हैं। इधर इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने लखनऊ के लालबाग स्थित होटल खालसा से खून से सने भगवा कपड़े और एक बैग बरामद किया है। माना जा रहा है कि इन्हीं कपड़ों को पहनकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था। कमलेश तिवारी के कार्यालय पर भी पुलिस ने तफ्तीश की। इस मामले की जांच के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी ओपी सिंह को तलब किया है।

रविवार सुबह कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और उनका बेटा सीएम योगी से मुलाकात करने के लिए सीतापुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और बेटा आज दोपहर उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। कमलेश तिवारी के परिजनों ने 11 मांगों का पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपकर मांग की है कि खुर्शीद बाग का नाम बदलकर कमलेश बाग रखा जाय और साथ ही वहां कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगायी जाये। इसके साथ ही परिवार की सुरक्षा, बेटे को सरकारी नौकरी, लखनऊ सदर में सरकारी आवास देने की भी मांग की गई। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से बेटे को असलहा का लाइसेंस बनाया जाय। पूरे हत्याकांड की जांच एसआईटी और एनआईए द्वारा करायी जाये, यह जांच आईजी स्तर के उच्चाधिकारी के अधीन हो। परिजनों को 48 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया कराया जाये। परिवार की मांग है कि उनके और कमलेश के समर्थकों के बयान एडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा दर्ज किये जाएं। कमलेश के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी करके फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। लगभग 40 मिनट चली इस मुलाकात में कमलेश तिवारी के परिवार ने आर्थिक सहायता देने समेत 11 मांगे रखी हैं। परिवार का कहना है कि 40 मिनट तक हुई बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमलेश तिवारी के परिजनों की सभी मांगे मान ली हैं। इसके बाद कमलेश के बेटों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

कमलेश की पत्नी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और उनके परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। किरण ने कहा, “सीएम योगी ने हमें आश्वासन दिया कि न्याय किया जाएगा। हमने हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।”

होटल से बरामद भगवा कपड़े
इधर इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने लखनऊ के नाका इलाके में स्थित खालसा होटल के कमरा नम्बर जी- 103 से कमलेश तिवारी के हत्यारों का सामान, खून से सने भगवा कपड़े, लाल कुर्ता और एक बैग बरामद किया है। पुलिस का मानना है की लखनऊ आकर इस होटल में हत्यारे रुके थे। इसी कमरे में भगवा ड्रेस पहनकर हत्या करने के मकसद से निकले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वापस होटल आकर खून से सने कपड़े और बैग छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम को खून से सने भगवा कुर्ता के अलावा मोबाइल फोन, सेविंग किट और बैग मिले हैं। होटल के मैनेजर के मुताबिक होटल खालसा का कमरा शेख अशफाक और पठान मोइनुद्दीन अहमद के नाम की आईडी से बुक किए गए थे। 17 अक्टूबर की रात ये लोग 11ः08 मिनट पर होटल आए। 18 अक्टूबर को सुबह 10ः38 बजे चले गए। इसके बाद फिर एक बजकर 21 मिनट पर वापस आए और एक बजकर 37 मिनट पर फिर वापस चले गए। इसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस के मुताबिक इन लोगों के 18 अक्टूबर को सुबह 10ः38 बजे होटल से जाने और एक बजकर 21 मिनट पर वापस आने के बीच ही कमलेश तिवारी की हत्या हुई है। 1.20 बजे होटल वापस लौटने के बाद दोनों संदिग्ध मात्र 17 मिनट रुके और इसी बीच कपड़े बदलने के बाद 1.37 बजे होटल से चले गए और फिर नहीं लौटे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कहा कि हम लोग गुजरात और महाराष्ट्र एटीएस के संपर्क में हैं। एसआईटी चीफ से बातचीत करके इस विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग एक रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद महिला से भी पूछताछ जारी है, हम लोग सभी बिंदुओं पर काम कर रहे हैं। हमारी एक टीम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुये है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल गांधी ने नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी को लेकर पीयूष गोयल पर कसा तंज
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय तुर्की यात्रा रद्द की

Related Posts

Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.