WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। जिले के एक गांव में तेंदुए ने 10 वर्षीय एक बच्चे की हत्या कर दी।
एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पिथौरागढ़ संभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विनय भार्गव ने कहा कि लड़का मंगलवार शाम लातरारी गांव में एक दुकान से अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब उसकी बहन मदद के लिए चिल्लाई तो तेंदुआ लड़के को कुछ मीटर घसीटते हुए छोड़कर भाग गया।
लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

