Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 10:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो लाख का ईनामी पीएलएफआई कमांडर अजय पूर्ति सहित आठ उग्रवादी गिरफ्तार
झारखंड

दो लाख का ईनामी पीएलएफआई कमांडर अजय पूर्ति सहित आठ उग्रवादी गिरफ्तार

July 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर अजय पूर्ति सहित आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। अजय पूर्ति पर झारखंड सरकार की ओर से दो लाख का इनाम घोषित है। गिरफ्तार उग्रवादियों में अजय पूर्ति उर्फ मनोज उर्फ रूठा, अकिला सांडी पुर्ती उर्फ डिबोडी, डुपन उर्फ तोपान कंडुलना, हेरमन सांडी पुर्ती उर्फ सुखराम सांडी,दोसरो मुंडा, पौलुस सांडी पुर्ती, गालू सांडी पूर्ति और प्रभूसहाय सिरूम शामिल है। इसके पास से दो देशी कट्टा, आठ गोलियां, वायरलेस सेट, पांच मोबाईल, छह सिम कार्ड, दो बाईक , पीएलएफआई का लेवी मांगने का पर्चा , दैनिक जरूरत किस अन्य सामान सहित अन्य सामान बरामद किए गए है।

एसपी अजय लिंडा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का कमांडर अजय पूर्ति अपने दस्ता सदस्यों के साथ बंदगांव थाना क्षेत्र के ईटी -बिरदा जंगल पहाड़ी क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के बाद सीआरपीएफ और पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पीएलएफआई कमांडर को उसके दस्ता सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया। अजय पूर्ति पर कुल 50 मामले दर्ज हैं । इनमें चाईबासा में 43 और खूंटी जिले में सात मामले शामिल हैं।

दर्ज मामलों में हत्या ,हत्या का प्रयास, रंगदारी, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला सहित अन्य मामले शमिल है।

वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। जेल से छुटने के बाद फिर से पीएलएफआई में शामिल हो गया था।

अजय के दस्ते की गिरफ्तारी बंदगांव थाना क्षेत्र के ईट्टी-बिरदा के पास से हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, इस राज्य ने लिया फैसला
Next Article भारतीय सिनेमा की शुरुआत सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना से हुई थी : आलोक कुमार 

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.