WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी (स्वदेश टुडे)। जरिया गढ़ थाना क्षेत्र की तेजस्विनी क्लब की एचवाईडब्ल्यू ज्योति कुमारी जरिया गढ़ समाज के लिए चिन्तनशील रहती है और किस प्रकार समाज के लोगों का भला हो इसपर विचार करती रहती है।
इसी का एक उदाहरण है सरकारी योजना नल से घर तक जल। जिसमें वह कैसे ग्रामीणों को लाभ दिला सके।
इसके लिए वह गांव से 30 किमी दूरी तय करके खूंटी पहुँची और जिला पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि से मुलाकात की।
वहाँ उन्होंने नल से घर तक जल निर्गत कराने के लिए आवेदन दिया।
इसपर इसकी कार्यप्रणाली और कार्यकुशलता को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने जरिया गढ़ के पांड़े टोला में नल से घर तक जल की योजना को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

