Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बदरीनाथ धाम में पढ़ी गई नमाज? जानिए इस मामले का हर एक पहलू
देश

बदरीनाथ धाम में पढ़ी गई नमाज? जानिए इस मामले का हर एक पहलू

July 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। बदरीनाथ धाम में मुस्लिम मजदूरों द्वारा बकरीद के दिन कथित रूप से नमाज पढ़े जाने के मामले में चमोली पुलिस ने सफाई दी है. चमोली पुलिस ने बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़े जाने की खबरों को गलत, बेबुनियाद और भ्रामक बताया है. 

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि बदरीनाथ में एक पार्किंग बन रही है जो मंदिर से एक किलोमीटर पहले हैं. इस पार्किंग निर्माण का काम नरेंद्र पंवार नाम का ठेकेदार करवा रहा है. इस ठेकेदार ने काम करने के लिए मुस्लिम मजदूरों को बुलाया है.

पुलिस के अनुसार, ऐसे 15 मजदूरों ने 21 जुलाई को 7 बजे सुबह बंद कमरे में, बिना लाउडस्पीकर के और मौलवी की अनुपस्थिति में नमाज पढ़ी. लेकिन इस दौरान किसी तरह का आयोजन नहीं हुआ था. 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि नमाज पढ़े जाने को लेकर कोई प्रमाण नहीं है, और न ही कोई तस्वीर है. पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि ये मजदूर इसी निर्माणाधीन पार्किंग में रहते हैं. 

पुलिस के अनुसार, इस मामले में सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं और लोग बिना पुष्टि किए गलत जानकारियां शेयर कर रहे हैं जो कि गलत है. उन्होंने कहा कि चमोली पुलिस का लोगों से निवेदन है कि कृपया बिना तथ्यों की पुष्टि किये कोई भी भ्रामक खबर साझा ना करें.

पुलिस के अनुसार चूंकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसलिए पुलिस ने इस मामले में डीएम एक्ट में मुकदमा भी लिख दिया है. इसकी विवेचना जारी है और अगर कुछ सबूत सामने आते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी.

बदरीनाथ धाम में मास्टरप्लान का काम

बता दें कि बदरीनाथ धाम में इन दिनों मास्टरप्लान का कार्य तेजी से चल रहा है. यहां सैकड़ों मजदूर यहां प्रसाशन की अनुमति के बाद काम करने के लिए आए हैं. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के मजदूरों ने बकरीद के दिन तथाकथित तौर पर नमाज पढ़ी है.

इस विवाद से जुड़ा पोस्ट और इसकी जानकारी देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी और इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिक्किम में असम के 42 बच्चों को छुड़ाया गया, 2 गिरफ्तार
Next Article टाइम ट्रैवलर ने दी चेतावनी, अगले साल धरती पर आएंगे भयानक Aliens, इस देश के साथ छिड़ेगी जंग!

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.