Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 11:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी में बीजेपी, अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी!
Headlines

दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी में बीजेपी, अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी!

July 25, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। यूपी विधानसभा चुनाव में अब लगभग 7 महीने से भी कम वक्त बचा है. प्रदेश में जैसे-जैसे सियासी पारा चढ़ने लगा है, वैसे ही अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्शन मोड में आ गई है. रणनीतियां बनाई जा रही हैं. पार्टी इस बार भी बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है. इसके लिए विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में  403 में से 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा सकती है. सबसे ज्यादा चर्चा में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महेंद्र सिंह के नाम हैं.

बीजेपी जी-जान से इस कोशिश में लगी हुई है. पार्टी अलाकमान और प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है कि कैसे विधानसभा में फिर एक बार ऐतिहासिक जीत दोहराई जाए. बीएल संतोष और राधामोहन सिंह के दौरों को देखकर लग भी रहा है कि बीजेपी हर हाल में अपने चुनावी समीकरणों को पूरा करेगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज भी विधान परिषद सदस्य हैं. इनका कार्यकाल भी ज्यादा दिन नहीं है. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भी सितम्बर 2022 तक ही है. बीजेपी की कोशिश है कि अगर दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो आसपास की विधानसभा सीटें सुरक्षित हो जाएंगी.

अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम योगी!

सूत्रों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या सीट से 2022 का चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू और डॉक्टर दिनेश शर्मा को लखनऊ पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है. इसी तरह कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को भी प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को बुंदेलखंड में किसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है.

योगी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं विधायक

सूत्रों के मुताबिक रामनगरी अयोध्या के विधायक तो सीएम योगी के लिए अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार हैं. अयोध्या से बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट खुशी से खाली करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मैं 2017 से प्रतीक्षा में हूं. मैंने तो 2017 में कहा था कि जब योगी जी को विधान परिषद या विधानसभा सदस्य बनना था. अगर वह अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यह हम सभी का सौभाग्य होगा.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकलेक्टर ऑफिस शादी करने पहुंचा जोड़ा, तभी आ गए लड़की के परिजन, जाने उसके बाद का हंगामा ?
Next Article दर्दनाक: प्रेम प्रसंग को लेकर 17 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या, साथ ही काट दिए प्राइवेट पार्ट

Related Posts

Headlines

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026
Headlines

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026
Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौ’त मामले की अब CBI करेगी जांच, सीएम हेमंत ने दिए आदेश

November 10, 2026

हॉर्न बजाया तो भड़के, गाली-गलौज के बाद सीने में उतार दिया छुरा, 4 अरेस्ट

November 10, 2026

गांव की चौपाल पर सुलझ रहे झगड़े, बिहार की ग्राम कचहरियों ने 49 हजार परिवारों को दिलाया न्याय

November 10, 2026

जयंती पर याद किये गये डॉ सच्चिदानंद सिन्हा, सीएम सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.