Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 01:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस ‘जेल’ में मिलती है शराब, लोग पैसे देकर होते है कैद
दुनिया

इस ‘जेल’ में मिलती है शराब, लोग पैसे देकर होते है कैद

July 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। वैसे तो जेल में अपराधियों को रखा जाता है, जहां वो अपने किये की सजा भुगतते हैं. लेकिन इंग्लैंड के लंदन में एक ऐसी भी जेल  है, जहां बंद होने के बाद ड्रिंक यानी कि शराब परोसी जाती है. आइए आपको बताते है इस ‘अनोखी जेल’ के बारे में…

 

यह अनोखी जेल लंदन (London) में इस वक्त एंडवेंचर और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. जेल में कॉकटेल बार शुरू हो गया है और इस ‘जेल’ में जाने के लिए ‘कैदियों’ में खासा उत्साह है.

 

आपको बता दें कि इस जेल का नाम Alcotraz Cell Block Two One Two है. लेकिन ये जगह जेल नहीं बल्कि एक बार है. यहां लोगों को अलग एक्सपीरियंस देने के लिए एक अनोखी थीम रखी गई है. इस थीम वाले इस कॉकटेल बार में घुसते ही बिल्कुल किसी जेल जैसा माहौल दिखाई देता है.

Cocktail Bar London

 

यहां आने वाले लोगों को कैदी की तरह के ऑरेंज कलर के जंपसूट पहनने के लिए दिए जाते हैं. इसके बाद उन्हें यहां जेलनुमा बनी सेल के अंदर बैठाया जाता है. साथ ही यहां आने वाले लोगों को एल्कोहॉल स्मगलिंग (Alcohol Smuggling) का गेम खेलना होता है.

स्मगलिंग गेम जीतने के बाद लोगों को अपनी सेल (जेल) के अंदर मौजूद एक साथी के साथ बैठकर अपनी पसंदीदा ड्रिंक का लुत्फ उठाने को मिलता है. इस कॉकटेल बार में आने के बाद आपको ड्रिंक्स का मेन्यू नहीं मिलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये ‘जेल’ है, ऐसे में आपको ड्रिंक की स्मगलिंग करनी होती है.
Cocktail Bar London

बार की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई दिलचस्प जानकारियां दी गई हैं. इस बार में आने के लिए 35.99 पाउंड्स यानी करीब 3600 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी बार की टिकट वेबसाइट से ही बुक की जा सकती है.

गौरतलब है कि इस वक्त इंग्लैंड में कोरोना (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन की पाबंदियां (Lockdown) हटाई जा चुकी हैं, ऐसे में लोग इस ‘जेल’ वाली जगह को खूब एंजॉय कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपराधियों ने अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या
Next Article सयको थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गाँव में 55 वर्षीय वृद्धा की गला रेत कर हत्या

Related Posts

Headlines

खनिज वाली जमीन पर किसका हक? MMDR संशोधन को लेकर उठे सवालों का हर जवाब… जानें

September 5, 2026
Headlines

लैंडस्लाइड से 56 घंटे से थमी रेल सेवा, कई ट्रेन कैंसिल, कई डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मिस्ड कॉल के कोडवर्ड से 5G की उड़ान तक… जियो ने हर हिंदुस्तानी को बना दिया डिजिटल राजा

September 5, 2026

खनिज वाली जमीन पर किसका हक? MMDR संशोधन को लेकर उठे सवालों का हर जवाब… जानें

September 5, 2026

लैंडस्लाइड से 56 घंटे से थमी रेल सेवा, कई ट्रेन कैंसिल, कई डायवर्ट

September 5, 2026

वर्षों का इंतजार खत्म, मनोहरपुर में पहली बार रुकी ये एक्सप्रेस ट्रेन

September 5, 2026

बछड़ा चोरी के बाद जुगसलाई में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.