Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»राज्य के हर सेक्टर में रोजगार का हो रहा है सृजन : रघुवर दास
झारखंड

राज्य के हर सेक्टर में रोजगार का हो रहा है सृजन : रघुवर दास

October 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के हर सेक्टर में रोजगार का सृजन हो रहा है। स्टील, पावर, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, फुट समेत अन्य सेक्टर में निवेश हो रहा है। गुरुवार को चीन से आए प्रतिनिधि मंडल से हमारी मुलाकात हुई। उन्हें वस्त्र और जूता चप्पल उद्योग में निवेश करना है। उनके लिए 7 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी हो गई है। वर्तमान सरकार हर सेक्टर में रोजगार का सृजन कर रही है। अधिक से अधिक निवेश और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सामने आए इसका प्रयास किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि निवेश वही होता है जहां नीतियां नियत अच्छी हो और पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ कार्य होता हो। झारखण्ड में पहले नीतियां ही नहीं बनी थी तो निवेश कैसे होता। एमओयू तक बात आकर रुक जाती थी। दास शुक्रवार को होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग इकाई के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। दास ने कहा कि झारखंड को विकासशील राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है और वस्त्र उद्योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जीवन में नई शुरुआत कर रही बेटियों को शुभकामनाएं। आप सभी की दीपावली शुभ हो। झारखंड की बच्चियों को यहीं रोजगार मिले। उन्हें रोजगार के लिए अन्य राज्य में पलायन ना करना पड़े। इसके लिए वर्तमान सरकार ने बेहतर नीतियां बनाई। क्योंकि रोजगार के नाम पर राज्य की बच्चियों को बेच दिया जाता था। रोजगार के नाम पर उनका शारीरिक शोषण होता था। मुझे इससे बड़ी पीड़ा होती थी। बच्चियों को यही रोजगार मिले। इसको लक्ष्य बनाकर हमने वस्त्र उद्योग स्थापना के लिए पॉलिसी बनाई और आज धनतेरस के अवसर पर बच्चियों को रोजगार प्राप्त करता देख आंतरिक खुशी हो रही है। सरकार का यही प्रयास था कि जॉब ओरिएंटेड पॉलिसी बने, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरिएंटल क्राफ्ट दिव्यांग जनों को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने का कार्य कर रहा है। यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है।

दीपावली का उपहार झारखंड को मिला

सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात सरकार हो रही है। झारखंड की बच्चियों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। दीपावली के अवसर पर झारखंड को इससे बेहतर उपहार और क्या मिल सकता है। वर्तमान सरकार ने झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सड़क, बिजली से लेकर अन्य आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने का काम किया गया है।

मौके पर उद्योग सचिव के रवि कुमार उपायुक्त रांची महिमापत रे, ओरिएंटल क्राफ्ट के चेयरमैन सुधीर ढींगरा व अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाइबर क्राइम से बचने के लिए दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी
Next Article प्रशिक्षण से ज्यादा चयन के पीछे भाग रहे आज के खिलाड़ी : पद्मश्री एनजी डिंगको

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.