Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»प्रशिक्षण से ज्यादा चयन के पीछे भाग रहे आज के खिलाड़ी : पद्मश्री एनजी डिंगको
झारखंड

प्रशिक्षण से ज्यादा चयन के पीछे भाग रहे आज के खिलाड़ी : पद्मश्री एनजी डिंगको

October 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बोकारो। भारतीय बाक्सिंग स्टार पद्मश्री एनजी डिंगको सिंह का कहना है कि आज के दौर में खिलाड़ियों को अपनी ट्रेनिंग पर पहले ध्यान देने की जरूरत है। बॉक्सिंग में अर्जुन पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से भारत का नाम ऊंचा करने वाले पद्मश्री डिंगको का कहना है कि बदलते समय के साथ खिलाड़ियों की सोच उनकी विचारधारा और उनका लक्ष्य भी बदल चुका है। उन्होंने कहा कि उनके जमाने में ज्यादा से ज्यादा कठिन परिश्रम पर ध्यान दिया जाता था। कैसे खुद को पहले अधिकाधिक मेहनत कर सशक्त और सक्षम बनाया जाए, इसका ख्याल रखा जाता था। लेकिन, आजकल के बच्चे इससे भटकते जा रहे हैं। आजकल के खिलाड़ी ट्रेनिंग से कहीं ज्यादा किसी भी तरह सेलेक्शन पर अपना ज्यादा ध्यान लगाते हैं। शुक्रवार को खास बातचीत के दौरान पद्मश्री ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे अपने कोच की सेवा और चाटुकारिता में ज्यादा रमे रहते हैं, ताकि किसी भी तरह उनका बस चयन हो सके। यह नहीं सोचते कि बढ़िया से बढ़िया प्रशिक्षण लेकर वे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर सकें। यही कारण है कि वर्ष 1998 के बाद से बॉक्सिंग के क्षेत्र में ओलंपिक, एशियन गेम्स आदि में जिस स्तर पर सफलता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही। बोकारो में 13वीं राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खासतौर से पहुंचे पद्मश्री रिंकू ने एक सवाल के जवाब में खिलाड़ियों का समुचित प्रोत्साहन किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

तभी खेल और खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल बन सकेगा। सरकार भले ही उन्हें नौकरी न दे, लेकिन पेंशन के तौर पर ही उन्हें कम से कम हर माह जीविकोपार्जन के लिए कुछ आर्थिक सहायता जरूर प्रदान करे। उन्होंने हरियाणा में वहां की सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर दी जाने वाली नौकरियों के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बॉक्सिंग के क्षेत्र में भी कैरियर बेहतर बताते हुए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी केवल नाम के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति समर्पण भाव के साथ खेलें। बता दें कि एनजी डिंगको ने केवल 19 साल की उम्र में एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीता था। साल 2013 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
इस अवसर पर उपस्थित ओलिंपियन लक्खा सिंह, वर्ल्ड यूथ चैंपियन नानो सिंह, एनएसएनआईएस पटियाला अकादमी चीफ कोच टीएल गुप्ता, द्रोणाचार्य अवार्डी ब्रज भूषण मोहंती, अंतराष्ट्रीय बॉक्सर कमलजीत सिंह, एल. संजय कुमार एवं सुनील कुमार शर्मा ने भी झारखंड में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा दिए जाने में अपनी ओर से सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर बोकारो जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, महासचिव गोपाल ठाकुर, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य के हर सेक्टर में रोजगार का हो रहा है सृजन : रघुवर दास
Next Article बेमौसम की बारिश से गति मंद पड़ी चाक की दीए बनाना ही नहीं सुखाना भी हुआ मुश्किल

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.