Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमरनाथ में फटा बादल, अचानक सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से SDRF की 2 टीमें मौके पर तैनात
झारखंड

अमरनाथ में फटा बादल, अचानक सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से SDRF की 2 टीमें मौके पर तैनात

July 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। लगातार बारिश से अमरनाथ में बादल फट गया है. बादल फटने से अचानक सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बादल फटने के बाद SDRF की एक और टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. हालांकि वहां पर पहले से ही SDRF की 2 टीमें मौजूद है. हालांकि हादसे में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है.

कंगन के एसडीपीओ ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा में लगातार बारिश और बादल फटने की सूचना के मद्देनजर गंड और कंगन के क्षेत्रों में आम जनता से सिंध नदी से दूर रहने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि पानी के प्रवाह में अचानक वृद्धि हो सकती है. SDRF की एक और टीम को गांदेरबल से घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

किश्तवाड़ में भी बादल फटने से कई लोग हताहत हुए

अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से घटना पर हालात की जानकारी ली है.

इस बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के होंजोर दच्छन इलाके में बादल फटने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है. अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं जबकि 17 घायलों को बचा लिया गया. पहले लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक देना पड़ा था. लेकिन अब किश्तवाड़ पुलिस की रेस्क्यू टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

#WATCH Cloudburst hits near the Amarnath cave in Jammu and Kashmir; No loss of life reported

Two SDRF teams are present at the cave; One additional team of SDRF deputed from Ganderbal

(Video source: Disaster Management Authority, J&K) pic.twitter.com/UgtOOoGAZG

— ANI (@ANI) July 28, 2021

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा कि आधी रात्रि के दौरान होंजार दच्छन क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें 19 आवासीय घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 2 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. 21 गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है.

किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद बचाव अभियान में लगे लोग

सूचना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम एसएचओ होंजोर की अगुवाई में हरकत में आई, जिन्होंने बचाव अभियान शुरू किया. इसके बाद सेना की एक टुकड़ी और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने बताया कि 7 शवों को निकाल लिया गया है और 17 घायलों को बचा लिया गया है. 6 घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारा शिक्षकों ने विधायक के घर के सामने दिया धरना, विधायक ने शिक्षकों से कही ये बात
Next Article 150 साल पुरानी मूर्ति मंदिर से हुई चोरी, कीमत कोरोड़ों में

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.