Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिव्यांगजनों की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा : राष्ट्रपति
देश

दिव्यांगजनों की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा : राष्ट्रपति

October 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिव्यांगता को ईश्वर की रचना बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा समाज की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान का दौरा कर बहिरंग बाल रोगियों और पुनर्वासित दिव्यांगजन बच्चों एवं उनके माता-पिता से बातचीत भी की।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और दिव्यांग बाल रोगियों को सहायक उपकरण भी भेंट किए। कोविंद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान और संकाय के सदस्य दिव्यांग बच्चों और रोगियों को उचित उपचार प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वे न केवल शारीरिक उपचार प्रदान करते हैं बल्कि मनोवैज्ञानिक उपचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह दिव्यांग बच्चों और संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ दीपावली पर्व को मनाने में आनन्द का अनुभव कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने संस्थान के संकाय सदस्यों के साथ भी वार्तालाप किया। संस्थान के तीनों विभागों के प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों का संक्षिप्त विवरण देते हुए जानकारी दी कि संस्थान में किस प्रकार से दिव्यांगजन रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है।

इस अवसर पर, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की सचिव, शकुंतला डोई गैम्लिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान की निदेशक, स्मिता जयवंत के अलावा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं संस्थान के वरिष्ठ भी अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह का अहमदाबाद को दिवाली तोहफा, 800 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
Next Article महाराष्ट्र में फिफ्टी-फिफ्टी पर अड़ी शिवसेना

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.