Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या, पहले काटा हाथ, फिर सिर-गर्दन पर वार
Headlines

क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या, पहले काटा हाथ, फिर सिर-गर्दन पर वार

August 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज एक डॉक्टर की निर्मम हत्या  कर दी गई. वारदात सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुद्रासन में हुई. दिनदहाड़े एक शख्स ने डॉक्टर पर तलवार से हमला किया और उनकी निर्मम हत्या कर दी. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुद्रासन में स्थित अपने निजी चिकित्सालय में डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा मरीज देख रहे थे, तभी एक व्यक्ति तलवार लेकर क्लीनिक में घुस आया. उस व्यक्ति ने तलवार निकालकर डॉक्टर मुनेंद्र पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए. किसी तरह दरवाजा खोल कर डॉक्टर ने मदद के लिए पुकार लगाई.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने तलवार से पहले डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा का हाथ काटा, फिर उनके सिर और गर्दन पर कई वार किए. तभी डॉक्टर ने मदद की गुहार लगाई. इसके बाद क्लिनिक में मौजूद उनके स्टाफ व अड़ोस – पड़ोस के लोग दौड़े लेकिन तब तक डॉक्टर का काफी खून बह चुका था और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया.

 

खास बात है कि जिस जगह पर डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा पर तलवार से हमला किया गया, वहां से पुलिस पिकेट की दूरी महज चंद कदम है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने अपने हाथ मे चाकू भी ले रखा था.

सीतापुर डॉक्टर हत्या

 

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई. हमलावर को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बड़ी वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. मौके पर एसपी आरपी सिंह भी पहुंच गए.

सीतापुर डॉक्टर हत्या

 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने हमलावर अच्छे लाल विश्वकर्मा को तलवार के साथ गिरफ्तार करने की बात कही. एसपी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जमीन के पैसे के लेनदेन के चलते इस घटना के कारित होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओ पर भी जांच कर रही है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनल खराब होने पर डांटा तो दो छोटे भाइयों ने कर दी बड़े भाई की हत्या, ऐसे सुलझी गुत्थी
Next Article बिहार झारखंड के युवाओं के पास सुनहरा मौका, NTPC में निकली बंपर नौकरी, सैलरी 71000 रुपए महीने

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.