WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात की । इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और निराकरण करने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उसका निदान करना उनकी शुरू से ही प्राथमिकता रही है। उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में यथोचित कार्रवाई की जाएगी ।

