Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाणक्य और लौह पुरुष सरदार पटेल के एक भारत के सपने को हमने पूरा कियाः नरेन्द्र मोदी
देश

चाणक्य और लौह पुरुष सरदार पटेल के एक भारत के सपने को हमने पूरा कियाः नरेन्द्र मोदी

October 31, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अहमदाबाद/केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमने चाणक्य और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत के सपने को पूरा किया है। यह हमारा सौभाग्य है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने से सरदार पटेल की आत्मा को शांति मिली है। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में केवड़िया में आयोजित रन फॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता परेड में हिस्सा लेने से पहले देश की एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्प अर्पित किए।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत सरदार पटेल अमर रहें के नारो से की। उन्होंने कहा, सरदार के पास आने पर शांति मिलने के साथ ऊर्जा महसूस होती है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए काम किया है । उनका बोला गया हर शब्द महत्वपूर्ण है । सरदार की यह प्रतिमा दुनिया को आकर्षित कर रही है। यह प्रतिमा अनेकता में एकता का प्रतीक है।

auto

मोदी ने कहा, सरदार पटेल ने चाणक्य के सपनों को पूरा किया । चाणक्य ने भी एक भारत का सपना देखा था । महान संस्कृति और महान परंपरा हमारी ताकत है। आज पूरी दुनिया भारत को गंभीरता से सुनती है। भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। एकता के कारण दुनिया भर में भारत का प्रभाव बढ़ा है । देश की एकता विपक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जो हमारे साथ युद्ध नहीं कर सकते, वे हमारी एकता को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन हमारी एकता को कोई नहीं हरा सकता ।

उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर में केवल आतंकवाद को जन्म दिया। कश्मीर में आतंक के कारण 40,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अनुच्छेद 370 की दीवार ढहा दी गई है। जैसे ही 370 बिल पास हुआ, सरदार की आत्मा को शांति मिली। यह हमारा सौभाग्य है कि हमने सरदार के सपनों को पूरा किया । कश्मीर में अब विकास यात्रा शुरू होगी ।

परेड में सीआरपीएफ की महिला बटालियन और एनएसजी के जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने आखिरी संबोधन में भारत माता की जय के साथ राष्ट्रीय एकता परेड और रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए देशवासियों को धन्यवाद दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवा पीढ़ी को सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना चाहिए : अमित शाह
Next Article गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.