Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने
देश

गिरीश चंद्र मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बने

October 31, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

श्रीनगऱ। गुरुवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले उपराज्यपाल के रूप में राधाकृष्ण माथुर के शपथ ग्रहण के बाद अब दोपहर में जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू ने श्रीनगर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण की। पूर्व केंद्रीय व्यय सचिव गरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर व लद्दाख औपचारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बन गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल बनने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में माने जाते हैं। गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह उनके प्रमुख सचिव रह चुके हैं। एक मार्च 2019 से वह वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। व्यय सचिव होने से पहले वह रेवेन्यू डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी थे।

केन्द्र शासित प्रदेश होते ही गुरुवार से जम्मू-कश्मीर में कई बदलाव होंगे जिनमें आरपीसी की जगह आईपीसी लागू होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में 106 नए कानून लागू हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 153 विशेष कानून खत्म हो जाएंगे। उर्दू की जगह हिंदी, अंग्रेजी आधिकारिक भाषाएं होंगी। जम्मू-कश्मीर में दिल्ली की तरह विधानसभा गठित होगी। विधानसभा से पास किए बिल पर अंतिम फैसला उपराज्यपाल (एलजी) लेंगे। विधानसभा का कार्यकाल 6 वर्ष की बजाय 5 वर्ष का होगा। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी और भारत की सुप्रीम कोर्ट के फैसले लागू होंगे।

इससे पहले राधा कृष्ण माथुर (आरके माथुर) ने गुरुवार को केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख के पहले उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली। जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद लद्दाख अलग केंद्र शासित क्षेत्र बना है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने लेह में एक सादे समारोह में माथुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाणक्य और लौह पुरुष सरदार पटेल के एक भारत के सपने को हमने पूरा कियाः नरेन्द्र मोदी
Next Article पाकिस्तान : ट्रेन में धमाके के बाद लगी आग, 62 लोगों ने गंवाई जान

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.