Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 01:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना पासपोर्ट सिख तीर्थयात्री कर सकेंगे करतापुर साहिब के दर्शन, इमरान खान ने की घोषणा
दुनिया

बिना पासपोर्ट सिख तीर्थयात्री कर सकेंगे करतापुर साहिब के दर्शन, इमरान खान ने की घोषणा

November 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि करतारपुर गलियारे के उद्घाटन वाले दिन यानी नौ नवम्बर को किसी भी भारतीय तीर्थयात्री से शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर आने के लिए अब पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं होगी।

इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि सिख यात्रियों के लिए उन्होंने दो आवश्यकताओं में रियायत दी है। पहला यह कि अब सिख तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं है केवल सत्यापित आईडी का उपयोग किया जा सकता है। दूसरा उन्हें यात्रा से 10 दिन पहले रजिस्टर कराना भी आवश्यक नहीं होगा। इसके अलावा गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर गलियारे के उद्घाटन वाले दिन यात्रा के लिए तय फीस भी नहीं देनी होगी।

auto

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के गुरदासपुर में नौ नवम्बर को इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उसी दिन ऐसा अपनी ओर के हिस्से के लिए करेंगे। ‌

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि बिना पासपोर्ट यात्रा करने की सुविधा केवल सीख नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्ष भारत के हर व्यक्ति को मिलनी चाहिए। उन्होंने यात्रा के लिए तय 20 डॉलर (1420 रुपये) का शुल्क केवल एक दिन नहीं बल्कि हमेशा के लिए माफ करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि करतारपुर गलियारा पंजाब में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को करतारपुर स्थित दरबार साहिब से जोड़ता है। दोनों के बीच चार किलोमीटर की दूरी और एक अंतरराष्ट्रीय सीमा पड़ती है। माना जाता है कि सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष यहीं गुजारे थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 5 चरण में विधानसभा चुनाव होंगे , 23 दिसम्बर को आएंगे नतीजे
Next Article छठ में छाई रहती हैं बेगूसराय की बहू शारदा सिन्हा

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.