Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 06:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » KTM के बाइक से लद्दाख घूमने के लिए शानदार ऑफर, लगेंगे बस इतने रुपये !
Headlines

KTM के बाइक से लद्दाख घूमने के लिए शानदार ऑफर, लगेंगे बस इतने रुपये !

August 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। अगर आपको पहाड़ों पर ट्रेवल करना पसंद है, तो मोटरसाइकिल से लद्दाख जाने का मन हमेशा होता होगा. हो सकता है आपने कई बार प्लान भी बनाया हो, लेकिन जा ना पाए हों.  लेकिन इस बार ऑफ-रोड और एडवेंचर बाइक बनाने वाली कंपनी KTM ने ऐसा ऑफर पेश किया है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे. जानें पूरी डिटेल…

 

KTM ने ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल Thrillophilia के साथ मिलकर KTM Adventure Getaway प्रोग्राम शुरू किया है. इस प्रोग्राम में KTM और Thrillophilia मिलकर अगले एक साल में 50 टूर करेंगे. ये सभी टूर KTM 390 Adventure बाइक से किए जाएंगे. अभी सबसे पहले लद्दाख के टूर की बुकिंग शुरू की गई है, बाद में इसमें मध्यप्रदेश और राजस्थान के टूर की भी बुकिंग शुरू होगी.

कैसा होगा लद्दाख का टूर

 

KTM और Thrillophilia मिलकर ‘6 दिन और 5 रातें’ का लद्दाख का टूर प्लान देंगे. एक बार में 12 बाइक के ग्रुप में ट्रैवल किया जाएगा. हर टूर के लिए ये KTM ट्रैवल कंपनी Thrillophilia को 12 KTM 390 Adventure बाइक उपलब्ध कराएगी. ग्राहक को इस बाइक से लद्दाख में घूमने के लिए बेसिक ट्रेनिंग और पेट्रोल का खर्चा भी पूरा दिया जाएगा.

KTM Adventure Getaway प्रोग्राम में ग्राहकों को लद्दाख के लगभग सभी मेजर पॉइंट्स पर ट्रैवल कराया जाएगा. इसमें दुनिया की सबसे ऊंची सड़क खारदूंग-ला पास, दूसरी ऊंची सड़क चांग-ला पास, नुब्रा वैली, लेह, मैग्नेटिक हिल, सिंधु और जंस्कार का संगम, पैंगोंग लेक इत्यादि को कवर किया जाएगा.

KTM के इस प्रोग्राम से लद्दाख का ट्रैवल बुक करने वाले पूरे ट्रिप के दौरान ब्रेकफास्ट, डिनर, स्टे और जहां संभव होगा वहां बोनफायर का मज़ा ले सकेंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट से पिक एंड ड्रॉप, ट्रेन्ड टूर लीडर, मैकेनिक, एक बैकअप व्हीकल, हेलमेट, बाइक का मेंटिनेंस, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट-एड, हर तरह के परमिट, ड्राइवर, टोल टैक्स, लद्दाख के वाइल्डलाइफ टैक्स भी टूर प्लान में शामिल होंगे.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

 

KTM Adventure Getaway के लद्दाख प्लान के लिए आप Thrillophilia की साइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. इसकी बुकिंग मंगलवार से ही शुरू हुई है. इस पैकेज के लिए आपको प्रति यात्री 27,000 रुपये का पेमेंट करना होगा. इस पैकेज में एयर ट्रैवल का खर्चा कंपनी नहीं उठाएगी.

KTM 390 Adventure को कंपनी ऑफरोड और एडवेंचर ट्रैवल के हिसाब से ही डिजाइन किया है. इसमें 373.2 सीसी का एयरकूल्ड इंजन है. ये सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक DOHC इंजन है. ये 9000rpm पर 43.5PS की पॉवर और 7000rpm पर 37Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 14.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है जो लद्दाख में ट्रैवल के लिए इसे मुफीद बनाता है, क्योंकि वहां पर दूर-दूर तक कोई पेट्रोल पंप नहीं है.दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 3.28 लाख रुपये से शुरू होती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिटायर्ड फौजी बेटे का शव फ्रीजर में रखकर ‘न्याय’ की कर रहा मांग, जानें क्या है मामला?
Next Article पिता लालू यादव पर भड़के तेज प्रताप, कह दी ये बात?

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.