Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 10:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बहन के सामने भाई को मारी गोली, चल रही थीं सांसें लेकिन पुलिस अस्पताल के जगह ले गई पोस्टमार्टम कराने…
Headlines

बहन के सामने भाई को मारी गोली, चल रही थीं सांसें लेकिन पुलिस अस्पताल के जगह ले गई पोस्टमार्टम कराने…

August 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रंगदारी को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक को उसकी मासूम बहन के सामने गोली मारी गई. खास बात है कि गोली लगने के बाद पुलिस युवक को अस्पताल न ले जाकर पोस्टमार्टम कराने ले गई, जबकि उसकी सांसें चल रही थीं. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.

दरअसल, कुछ बदमाशों ने सरेआम एक पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या कर दी. छात्र के पिता व्यापारी हैं. हत्यारे छह महीने से छात्र से रंगदारी मांग रहे थे. इसके लिए उसका अपहरण तक कर चुके थे. हत्यारों ने दो बहनों के इकलौते भाई को मासूम बहन के सामने गोली मारी. छात्र का हर्षित है.

हर्षित मर्डर

 

हर्षित की बहन निशि का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग-गुंडे उसके भाई से जबरन वसूली करना चाहते थे, इस चक्कर में उसका 6 महीने पहले अपहरण तक कर ले गए थे और इस शर्त पर छोड़ा था कि घर से पैसे लाकर देना पड़ेगा. हर्षित ने डर के मारे कई दिनों बाद घरवालों को यह बात बताई, लेकिन घर वाले शांत बैठ गए थे.

कानपुर मर्डर

 

सरेआम बाजार में मारी गई गोली

निशि ने कहा कि भाई और मैं बाजार से शाम को आ रहे थे, रास्ते में 6 लड़के आये और भाई को गोली मार दी, इसके बाद स्थानीय लोग मेरे भाई को हॉस्पिटल लाए, वहां से हैलट रेफर किया गया, रास्ते में पुलिस ने उसको एम्बुलेंस से उठाकर लोडर में डाल, जिससे हॉस्पिटल पहुंचने में देर हो गई और वहां मौत हो गई.

 

हर्षित की मौत के लिए घरवाले और व्यापारी सब पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं. सबने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इनका आरोप है कि अगर हर्षित को घाटमपुर सीएचसी से एम्बुलेंस से सीधे हैलट लाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी.

हर्षित मर्डर

 

पहले पोस्टमार्टम हाउस ले गई पुलिस

परिजनों का ये भी आरोप है कि रास्ते में हर्षित को एम्बुलेंस से उतारकर लोडर में डालकर पुलिस पहले पोस्टमार्टम ले गई, फिर हॉस्पिटल हैलट ले गई, जिससे समय पर उसको इलाज नहीं मिला. इस मामले में एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने कहा कि रास्ते में अगर उसको एम्बुलेंस से लोडर में डाला गया है तो इसकी जांच करके कार्यवाही की जाएगी.

 

हर्षित की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नामजद हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अब असली सवाल ये खड़ा हो गया है कि जब हर्षित रात में एम्बुलेंस से 40 किलोमीटर दूर हैलट हॉस्पिटल के लिए निकला था तो रास्ते में उसे पुलिस लोडर में किसके आदेश से शिफ्ट किया गया था.

हर्षित की बहनें

 

बहनों ने अर्थी पर चढ़ाई राखी

हर्षित अपनी दोनों बहनों का इकलौत भाई थी. उसे रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत प्रिय था. उसकी बहनों से उसकी पसंद की राखी भी खरीदी थी, लेकिन रक्षाबंधन से दो दिन पहले उसकी सरेआम हत्या कर दी गई. भाई की कलाई पर राखी न बांध पाने वाली बहनों ने उसकी अर्थी पर राखी चढ़ाई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिता ने खर्च किए 1500 रुपये, बेटे ने गुस्से में सरिया से पीटकर मार डाला
Next Article पांच शेरों की इस घाटी से दूरी बनाकर रखता है तालिबान, जानें क्यों काँपते है उनके पैर?

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.