Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गडकरी बोले- फडणवीस ही होंगे मुख्यमंत्री, मैं दिल्ली में ही खुश
देश

गडकरी बोले- फडणवीस ही होंगे मुख्यमंत्री, मैं दिल्ली में ही खुश

November 7, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नागपुर। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद पर चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे। सरकार भाजपा और शिवसेना की ही बनेगी।

मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने नाम की चर्चा के सवाल पर गडकरी ने कहा कि वह नई दिल्ली में ही खुश हैं। उनका मुंबई जाने का कोई इरादा नहीं है।

auto

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक सरकार का गठन नहीं हो सका है। राज्य सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल नौ नवम्बर को पूरा हो रहा है। नौ नवम्बर के पहले राज्य में सरकार का गठन होना आवश्यक है।
भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी शिवसेना मुख्यमंत्री पद पर ढाई-ढाई साल के लिए अड़ी हुई है।

इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की भी मांग कर रही है। जबकि भाजपा का कहना है कि ढाई-ढाई साल का यह फार्मूला नहीं माना जा सकता। इस गतिरोध के बीच भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उछाला जाने लगा, लेकिन उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

गडकरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है। भाजपा सबसे बडे़ दल के रूप में उभरी है। सबसे बडे़ दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनता रहा है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना है। इससे यह साफ हो जाता है कि फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से फडणवीस की मुलाकात के सवाल पर गडकरी ने कहा कि संघ गैर-राजनीतिक संगठन है। मुख्यमंत्री और सरसंघचालक की किसी अन्य वजह से मुलाकात हुई थी। सत्ता की राजनीति में संघ का नाम जोड़ना अनुचित होगा।

विधानसभा की दलीय स्थिति
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 105, शिवसेना 56, राकांपा 54, कांग्रेस 44, बहुजन विकास अघाड़ी 03, सपा 02, एआईएमआईएम ने 02 सीटें जीती हैं। 13 निर्दलीय भी विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हुए हैं, जबकि अन्य छोटे दलों के 11 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायकों में से आठ ने शिवसेना को और पांच ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या मामले में फैसला आने से पहले गृह मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता बरतने की दी सलाह
Next Article झारखंड : फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, परिवार के पांच सदस्यों की हालत गंभीर

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.