Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तालिबान ने दी धमकी!
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तालिबान ने दी धमकी!

August 27, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। तालिबान और भारत के संबंध कैसे होंगे, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. लेकिन दोनों पक्षों के हालिया बयानों से कुछ चीजें स्पष्ट हो रही हैं. तालिबान के बयान भी भारत को लेकर बहुत आक्रामक नहीं है और भारत ने भी तालिबान को सीधे निशाने पर नहीं लिया है. इन बयानों को देखें तो ऐसा लगता है कि 1996 से 2001 के बीच का जो तालिबान था, वो 2021 में नई लाइन लेता दिख रहा है. गुरुवार को तालिबान के प्रमुख नेता शहाबुद्दीन दिलावर ने रेडियो पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी के कुछ दिन पुराने बयान पर जवाब दिया है.

 

taliban leader

 

दरअसल, 20 अगस्त को गुजरात के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि आतंक के दम पर खड़ा किया गया साम्राज्य कभी स्थायी नहीं हो सकता है. पीएम मोदी के इस बयान को तालिबान के लिए संदेश के तौर पर देखा गया था. जब तालिबान के नेता से पीएम मोदी की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत को बहुत जल्द पता चल जाएगा कि तालिबान कितनी सुगमता से देश चला सकता है.

taliban leader

 

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था, “तोड़ने वाली ताकतों को लग सकता है कि वे आतंक के दम पर साम्राज्य खड़ा कर सकते हैं, लेकिन ऐसी सोच किसी कालखंड में कुछ समय के लिए भले ही हावी हो जाए पर उसका अस्तित्व स्थायी नहीं हो सकता है. आतंक से मानवता को ज्यादा समय के लिए नहीं कुचला जा सकता है.”

taliban

तालिबान नेता दिलावर ने रेडियो पाकिस्तान से बातचीत में कहा कि भारत को जल्द ही हमारी देश चलाने की क्षमता का पता लग जाएगा. उन्होंने भारत को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल ना देने की चेतावनी भी दी. इसका यही मतलब लगाया जा रहा है कितालिबान ने पीएम मोदी को धमकी दी है।  वहीं, दिलावर ने पाकिस्तान की तारीफ की. उन्होंने कहा, पाकिस्तान हमारा पड़ोसी और मित्र देश है. उन्होंने तीस लाख अफगान शरणार्थियों को शरण देने के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया भी अदा किया.

taliban leader

 

वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जैबुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज को दिए इंटरव्यू में तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा, पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमाएं लगती हैं. जब धर्म की बात आती है तो हम पारंपरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. दोनों देशों के लोग आपस में घुले-मिले हुए हैं. इसलिए हम पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं.

talibani

भारत से रिश्ते को लेकर मुजाहिद ने कहा, भारत इस इलाके का अहम हिस्सा है और हम भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते कायम करना चाहते हैं. हमारी बस ये इच्छा है कि भारत अफगान लोगों के हितों के हिसाब से ही अपनी नीतियां तय करे. मुजाहिद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत करके आपसी विवाद सुलझाने चाहिए.

 

अफगानिस्तान में तालिबान की जीत को पाकिस्तान अपनी जीत की तरह देख रहा है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही तालिबान को लेकर अपना समर्थन खुले तौर पर जाहिर कर चुके हैं. बुधवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने भी तालिबान राज को लेकर टिप्पणी की. शेख रशीद ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी को लेकर भारत की असहजता बिल्कुल साफ तौर पर दिख रही है. पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत किस तरह से शोक में डूबा हुआ है.

india

 

इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए रशीद ने कहा कि जिस तरीके से भारत अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाल रहा है, उससे उसकी हार का पता चलता है. उनके चेहरे पर हार लिखी हुई है. भारत की इस हार का श्रेय पाकिस्तान और उसकी संस्थाओं को जाता है. शेख रशीद ने कहा कि अफगानिस्तान में अशांति की कीमत पाकिस्तान कई सालों से चुका रहा है और वह अफगानिस्तान में शांति चाहता था. पाकिस्तान को पता है कि अफगानिस्तान में शांति कायम हुए बिना पाकिस्तान में अमन नहीं आ सकता.

taliban

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि तालिबान ने हमें आश्वस्त किया है कि उसकी सरजमीं का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा. तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान से पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम नहीं दे पाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदर्दनाक हादसा: बाइक और पिकअप की सीधी भिड़ंत में छात्र की मौत, दो घायल
Next Article सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी-आरओबी, रांची और एफओबी, डाल्टनगंज के संयुक्त तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.