Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोते समय काटा बेटे-बेटी का गला, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर
Headlines

सोते समय काटा बेटे-बेटी का गला, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर

August 28, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
एमपी। एमपी के भोपाल में एक परिवार में दर्दनाक हादसा हुआ जहांं एक प‍िता ने 16 साल के बेटे और 14 साल की बेटी का टाइल्स कटर से गला काट द‍िया और फ‍िर पत‍ि-पत्नी ने जहर पी ल‍िया. रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पति-पत्नी ने ये कदम उठाया है. 

इस घटना में बेटे और पति की मौत हो गई जबकि बेटी और पत्नी का इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सिविल इंजीनियर काफी दिनों से बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कदम उठाया है. मिसरोद थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट का यह मामला है. मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार, रवि ठाकरे (55) पुत्र लक्ष्मण राव ठाकरे परिवार समेत 102 मल्टी सहारा एस्टेट में रहते थे. परिवार में पत्नी रंजना ठाकरे (50) , बेटा चिराग ठाकरे (16) और बेटी गुंजन ठाकरे (14) है.

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तक घर का कोई सदस्य नहीं उठा. इस पर पड़ोसियों को शंका हुई. उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने चारों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रवि और उनके बेटे चिराग को मृत घोषित कर दिया. वहीं पत्नी रंजना और बेटी गुंजन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पत्नी रंजना ने पुलिस को दिए बयान में घटना के पीछे आर्थिक स्थिति और अवसाद को वजह बताया है.

टाइल्स काटने के कटर से बेटे-बेटी का काटा गला   

मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि रवि ठाकरे सिविल इंजीनियर हैं, सहारा सिटी में रहते हैं. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे. रात को 2 बजे के करीब सोते समय टाइल्स काटने के कटर से उन्होंने बेटे चिराग का गला काटा. इन लोगों ने बच्ची का भी गला काटना चाहा लेकिन उस समय कटर चलना बंद हो गया था. इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया. बच्चे और बच्चे की मां को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने सुसाइड किया है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आर्थिक तंगी का उल्लेख किया गया है.

आर्थिक स्थिति खराब हुई तो घरेलू झगड़े बढ़े 

एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया ने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि पेशे से सिविल इंजीनियर रवि ठाकरे मिसरोद थाना क्षेत्र में पत्नी रंजना ठाकरे, बेटे चिराग और बेटी गुंजन के साथ रहते थे. पिछले कुछ समय से रवि ठाकरे नौकरी चली जाने की वजह से परेशान थे जबकि उनकी पत्नी का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था.

पत्नी घर से ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बेचने का काम करती थी लेकिन कुछ समय से वो काम भी बंद था. परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी जिससे घरेलू झगड़े भी बढ़ते जा रहे थे. इससे परेशान रवि ने पहले कटर से बेटे चिराग और बेटी गुंजन का गला रेता और उसके बाद रवि और उसकी पत्नी रंजना ने जहर खा लिया. इसके बाद रंजना ने खुद पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को कॉल किया. जब पुलिस घर पहुंची तो वहां पूरा परिवार बेहोशी की हालत में मिला. उनके पास ही ज़हर की बोतल और खून से सना ब्लेड कटर पड़ा हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपारा शिक्षकों के स्वर्णिम भविष्य के लिए बिहार के पैटर्न पर बनेगी नियमावली : मोर्चा
Next Article स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 220 भर्तियां, सैलरी 1.2 लाख तक

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.