Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतनी सी बात पर मां ने दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटा, नाक-मुंह से आया खून
Headlines

इतनी सी बात पर मां ने दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटा, नाक-मुंह से आया खून

August 30, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। अपने बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के विल्लुपुरम का है. अपने बच्चे को बेरहमी से पीटती महिला और उसके पति के बीच अनबन थी. वीडियो वायरल होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, आंध्र प्रदेश के सिंधुर की एक महिला तुलसी ने 2016 में विल्लुपुरम जिले के गिंगी के वदिवाझगन से शादी की. वादिवाझगन पिछले तीन सालों से चेन्नई से काम कर रहा था, जबकि तुलसी 2019 में जिंजी जिले के मेट्टूर में बस गई थी. दंपति के दो लड़के हैं- प्रदीप (दो साल) और गोकुल (चार साल)

auto

बताया जा राह है कि तुलसी और वदिवाझगन में किसी बात को लेकर अनबन थी. दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ी कि वदिवाझगन ने तुलसी को उसके मायके सिंधुर छोड़ आया. इस समय तुलसी अपने माता-पिता के साथ ही रहती है. इस बीच तुलसी के फोन से उसके रिश्तेदारों को एक वीडियो हाथ लग गया, जिसमें वह अपने बेटे को बुरी तरह पीट रही है.

तुलसी के रिश्तेदारों ने वदिवाझगन को इस चौंकाने वाले वीडियो की जानकारी दी. वीडियो दिल दहला देने वाला था, क्योंकि तुलसी अपने दो साल के बच्चे के रोने पर उसे बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रही है. उसके वार इतने तेज थे कि बच्चे के नाक और मुंह से खून बहने लगा.

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि तुलसी कई मौकों पर अपने बच्चे को मार रही थी और इसे अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रही थी. एक अन्य वीडियो में तुलसी बच्चे के पैर को अपनी मुट्ठी से मारती हुई दिखाई दे रही थी और एक अन्य में उसने अपने बच्चे की पीठ दिखाई, जिसमें क्रूर पिटाई के कारण लाल धब्बे थे.

घबराए हुए वदिवाझगन और उसके रिश्तेदार तुरंत आंध्र प्रदेश गए और बच्चों को विल्लुपुरम ले आए. बच्चे के दादा गोपालकृष्णन ने कहा कि उन्हें दुर्व्यवहार के बारे में पता नहीं था, लेकिन तुलसी के बारे में पता था कि एक महीने पहले तुलसी अपने बच्चे को इलाज के लिए पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर अस्पताल ले जा रही थी.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तुलसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है. वीडियो वायरल होने के बाद तुलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. तमिलनाडु से पुलिस की एक विशेष टीम चित्तूर पहुंची और चित्तूर जिले के सोमाला मंडल के अंतर्गत रामपल्ले गांव में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर : अरिमर्दन सिंह
Next Article प्रेशर कुकर में फंस गया डेढ़ साल के बच्चे का सिर, पढ़े कैसे बचाई गई जान

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.