अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। व्हाट्सएप पर एक भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। प्रशिक्षित संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धिक शेख, महासचिव विकास चौधरी और सुमन कुमार के नाम से एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है कि उन लोगों के द्वारा पांच सितंबर को विधानसभा घेराव का संगीन निर्णय लिया गया है और इसकी लिखित सूचना वो सरकार को देने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक है और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धिक शेख ने इसका पूरी तरह से खंडन किया है।
वहीं विक्रांत ज्योति ने पारा शिक्षक और उनके नेतृत्वकर्ताओं को कहा है कि हमें अपनी छवि खराब नही करनी है और ना ही ऐसा कोई काम करना है की जिससे एक जुट के लोगों में आक्रोश आए। इसलिए उन्होंने आग्रह किया है की ऐसे फॉरवर्ड मैसेज को ग्रुप में भेज के लोगों में भ्रम ना पैदा करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरी सूचना आप तक न्यूज चैनल और किसी न किसी माध्यम से आ जाएगी बस आपको थोड़ा इंतजार करना है।

