WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से तीखी धूप है. हवा नहीं चलने के कारण उमस से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार में कुछ ही देर में मेघ गर्जन होगा. इसके साथ ही बारिश की संभावना जतायी गयी है. इतना ही नहीं, इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें.

