WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजगढ़। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में आपसी विवाद पर पति ने जान से मारने की नीयत से पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी झुलस गई। पुलिस ने शनिवार को फरियादिया की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना प्रभारी जेपी.चौहान के अनुसार ग्राम दरियापुर निवासी 32 वर्षीय संगीताबाई भील ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात आपसी विवाद पर पति रामबाबू पुत्र बनेसिंह भील गाली-गलौंज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की नीयत से केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपित पति के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

