Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»नौ दिन में चले ढाई कोस की कहावत को चरितार्थ करती खूंटी शहर जलापूर्ति योजना
झारखंड

नौ दिन में चले ढाई कोस की कहावत को चरितार्थ करती खूंटी शहर जलापूर्ति योजना

September 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

खूंटी। खूंटी की महत्वाकांक्षी शहरी जलापूर्ति योजना की निर्माएा कार्य को देखकर लोगों अब कहने लगे हैं कि जिस गति से निर्माण हो रहा है, उससे नौ दिन में चले ढाई कोस वाली कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है। 24 घंटे निर्बाध पानी मिलने का सपना संजोये शहर के लोगों के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना अभी दूर की कौड़ी है। दो वर्षों में इस महत्वपूर्ण योजना में 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। इस योजना को वैसे तो इस योजना को नवंबर 2021 में ही पूरा करना था, पर सरकार ने इसकी अवधि विस्तार करते हुए इसे मार्च 2022 तक पूरा करने की बात कही है, लेकिन जिस गति से ठेकेदार कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा है, उससे कतई संभव नहीं लगता कि 2022 में भी शहर के लोगों को इस योजना का लाभ मिल पायेगा।

इस मामले को खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी विधानसभा में उठा चुके हैं। उनके तारांकित प्रश्न में सदन में बताया गया था कि मार्च 2022 तक योजना पूरी कर ली जायेगी। ज्ञात हो 59.54 करोड़ वाली खूंटी शहरी जलापूर्ति योजना का एकरारनामा 18 जनवरी 2019 को हुआ था, जिसमें दो वर्षों में योजना को पूर्ण करना था। खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी 40 वर्षों के बाद होनेवाली आबादी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके, इसे ध्यान में रखकर तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के प्रयास से रघुवर सरकार सरकार ने विश्व बैंक संपोषित यह योजना शुरू की थी। वर्ष 2018 में तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने खूंटी नगर भवन में तामझाम से काम का शिलान्यास किया था।

जुडको की देखरेख में चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना का काम तमिलनाडु के श्रीराम ईपीसी को सौंपा गया है। कंपनी द्वारा जिस कच्छप गति से काम को अंजाम दिया जा रहा है, उससे यह कतई संभव नहीं लगता कि काम 2022 तक भी पूरा हो सकेगा। योजना में धीमी काम को लेकर कई बार जिले के उपायुक्त कंपनी के अधिकारियों को फटकार भी लगा चुके हैं, लेकिन कंपनी की कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा। इस महत्वपूर्ण योजना में एक नया फिल्ट्रेशन प्लांट, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमता के तीन नए जलमीनार का निर्माण करना है।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन भी बिछानी है। इनमें से फिल्ट्रेशन प्लांट तथा जल मीनारों के निर्माण का काम प्रारंभिक चरण में है। वहीं अनेक क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर कई क्षेत्रों में पक्की पीसीसी सड़क को खोदकर अस्त-व्यस्त कर दिया गया है। संवेदक कंपनी का कहना है कि योजना में सड़क मरम्मत का प्रावधान है, लेकिन पाइप लाइन में पानी आपूर्ति का टेस्ट करने के बाद सड़क की मरम्मत की जायेगी। यहां प्रश्न उठता है कि योजना के अन्य महत्वपूर्ण कार्य अभी प्रारंभिक चरण में हैं, तब क्या वर्षों तक शहर की सड़कें ऐसी ही अस्त-व्यस्त बनी रहेंगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबरकट्ठा, गंगपाचो स्थित बी सी एम् डिग्री कॉलेज को मिली विनोद भावे से मान्यता
Next Article एनटीपीसी फरक्का जा रही रेल दुर्घटनाग्रस्त

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.