Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब मिनटों में WhatsApp से बुक करें LPG Gas Cylinder, जानें क्या है तरीका?
बिजनेस

अब मिनटों में WhatsApp से बुक करें LPG Gas Cylinder, जानें क्या है तरीका?

September 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। एलपीजी सिलिंडर बुक करने के लिए आमतौर पर लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं. कभी नेटवर्क का प्रॉब्लम, तो कभी गैस एजेंसी का फोन बिजी. इस समस्या से आप भी जरूर जूझते होंगे. IVR कॉल से भी बुकिंग में आपको कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप मिनटों में एलपीजी सिलिंडर (LPG Gas Cylinder) बुक कर लेंगे.

आप एचपी गैस (HP Gas) के ग्राहक हों, भारत गैस (Bharat Gas) या इंडेन गैस (Indane Gas) के. सभी ग्राहक इस तकनीक से उस वक्त भी गैस सिलिंडर की बुकिंग करवा पायेंगे, जब उनके फोन में बैलेंस नहीं होगा. जी हां, अगर आपके फोन में इतने पैसे भी नहीं हैं कि आप एक कॉल कर सकें, तो भी आप अपनी गैस बुकिंग कर पायेंगे. माइक्रो मैसेजिंग साइट व्हाट्सएप्प (WhatsApp) की मदद से.

Advertisement

 

व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हुए आप गैस बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक जरूरी काम करना होगा. आपको अपना फोन नंबर गैस एजेंसी या कहें कि गैस कंपनी के पास रजिस्टर करना होगा. अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं होगा, तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पायेंगे. यानी आप व्हाट्सएप्प (WhatsApp) के जरिये गैस की बुकिंग नहीं कर सकेंगे.

आइए, अब आपको बताते हैं कि आप कैसे कुछ ही सेकेंड में व्हाट्सएप्प (WhatsApp) की मदद से अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं. बुकिंग के लिए जरूरी फोन नंबर के बारे में भी आपको बतायेंगे.

 

एचपी (HP) के ग्राहक ऐसे बुक करें सिलिंडर

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के ग्राहकों के लिए फोन नंबर 9222201122 है.
  • सबसे पहले आप इस नंबर को अपने मोबाइल फोन में सेव करें.
  • इसके बाद अपना WhatsApp खोलें.
  • अब उस नंबर को खोलें. नंबर खुलते ही उस पर अंग्रेजी में बुक (Book) लिखकर भेज दें.
  • जैसे ही आप Book लिखकर मैसेज सेंड करेंगे, ऑर्डर की पूरी डिटेल आपको व्हाट्सएप्प पर मिल जायेगी.
  • इस पर यह भी लिखा होगा कि आपके सिलिंडर की डिलीवरी किस दिन होगी.

इंडेन (Indane) के ग्राहक ऐसे बुक करें सिलिंडर

  • अगर आप इंडेन (Indane) के ग्राहक हैं, तो आपको 7588888824 नंबर सेव करना है.
  • आप इस नंबर (7588888824) को मोबाइल में सेव करें.
  • इसके बाद वाट्सएप्प में जायें.
  • इंडेन के नंबर को खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Book या REFILL# लिखकर मैसेज सेंड कर दें.
  • REFILL# लिखकर जैसे ही आप सेंड बटन दबायेंगे, आपके सिलिंडर की बुकिंग हो जायेगी.
  • कुछ ही मिनट में आपके व्हाट्सएप्प पर मैसेज आयेगा कि आपकी बुकिंग हो गयी है.
  • पूरी डिटेल भी आपको मिल जायेगी.

भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहक ऐसे बुक करें सिलिंडर

  • अब बात भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहकों की. भारत गैस की बुकिंग इंडेन या एचपी की तरह आसान नहीं है.
  • इसके लिए आपको एक स्टेप ज्यादा करना होगा. लेकिन, वह भी पहली बार.
  • यानी रजिस्टर करने के लिए. आपको सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल में पेट्रोलियम स्मार्ट लाइन नंबर 1800224344 को सेव करना होगा.
  • नंबर सेव करने के बाद WhatsApp खोलें. अब आप उस नंबर पर जायें, जिसे अभी सेव किया है.
  • यहां Hii, Hello लिखकर सेंड कर दें. जैसे ही आप मैसेज सेंड करेंगे, एजेंसी की ओर से आपका स्वागत किया जायेगा.
  • यानी एजेंसी की ओर से आपको वेलकम मैसेज आयेगा.
  • इसका मतलब यह है कि आप कभी भी सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं.
  • इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप्प पर एचपी और इंडेन की तरह सिर्फ Book लिखकर सेंड करना है. जैसे ही आप Book लिखकर सेंड करेंगे, आपका ऑर्डर पूरा हो जायेगा.
  • पूरी डिटेल भी आपको व्हाट्सएप्प पर भेज दिया जायेगा.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंगलवार का राशिफल: जानें आज राशियों को कौन सी दिक्कतों का करना पड़ेगा सामना
Next Article ओबीसी के लिए 27% आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने किया समारणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

Related Posts

Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
अन्य खबरें

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.